वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
स्वास्थ्य विभाग डेंगू पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, लोगों की जागरूकता की ज्यादा जरूरत है
हुगली। हुगली जिले के श्रीरामपुर में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। भाजपा के श्रीरामपुर सांगठनिक जिले के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मच्छरदानी के टांग कर श्रीरामपुर नगरपालिका के सामने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उन्हें सफल नहीं होने दिया।
इस मौके पर श्रीरामपुर सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष मोहन अदक ने कहा कि पिछले साल के अनुभव को दोहराया नहीं जाना चाहिए। राज्य में चार हजार से ज्यादा लोग डेंगू से प्रभावित हैं और नौ लोगों की मौत हो चुकी है। श्रीरामपुर भी पीछे नहीं है। इसलिए हम नगर पालिका को यह बताने आए हैं कि डेंगू से निपटने के लिए उपाय किए जाएं। प्रशासन को यह देखना चाहिए डेंगू से किसी की प्राण ना चली जाए। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने श्रीरामपुर नगरपालिका के चेयरमैन को एक ज्ञापन भी सौंपा।
दरअसल हुगली जिले में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। नगरपालिका समेत पंचायत क्षेत्रों में बढ़ते डेंगू से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। हुगली जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी रमा भुइयां ने कहा कि जिले में शहरी और ग्रामीण इलाकों में समान रूप से डेंगू के मामलों की संख्या बढ़ रही है। अब तक 462 लोग संक्रमित मिले हैं। उनमें से सैकड़ों सक्रिय मामले हैं। कई इलाकों को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, लोगों की जागरूकता की ज्यादा जरूरत है।